news

कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल

वंदे भारत(हर्ष शर्मा)   लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है| वो पटियाला से सांसद थीं पजाब (Punjab) के पटियाला से सांसद और कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पत्नी परनीत कौर  ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इससे पहले वो कांग्रेस पार्टी से सांसद थीं| उन्होंने बीजेपी की सदस्यता लेते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम उससे जुड़ें, जो हमारे बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने में सक्षम हैं| उनकी नीतियों और कार्यो को देखते हुए मैंने ऐसा फैसला किया है|