breakingNATIONAL

अबूझमाड़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण, लाल आतंक के अंत की ओर बस्तर

जगदलपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। कुल 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ पुलिस लाइन, जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया, जिससे बस्तर संभाग में नक्सलवाद को करारा झटका लगा है। अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई जनमिलिशिया सदस्य, एरिया कमांडर और सक्रिय कैडर शामिल हैं।

इस ऐतिहासिक आत्मसमर्पण के साथ अबूझमाड़ का अधिकांश इलाका नक्सली प्रभाव से मुक्त होने की दिशा में बढ़ गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि उत्तरी बस्तर में लाल आतंक का अंत होने की ओर कदम बढ़ गया है।

आईजी (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी. ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है और उन्हें राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें आर्थिक मदद, आवास, शिक्षा और रोजगार के अवसर शामिल होंगे, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।

नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किए गए हथियारों में राइफल, बंदूकें, पिस्टल, कट्टे और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों का मानना है कि यह अभियान क्षेत्र में चलाए जा रहे “लोन वर्राटू (अपने गांव लौटो)” कार्यक्रम की बड़ी सफलता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ के जंगलों में वर्षों से नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, लेकिन लगातार पुलिस कार्रवाई, विकास कार्यों और ग्रामीणों के सहयोग से अब यह इलाका तेजी से नक्सल प्रभाव से मुक्त हो रहा है।

प्रशासन ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को समाज में पुनः स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। यह कदम बस्तर में शांति, विकास और सामान्य जनजीवन की बहाली की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *