हाईकोर्ट से राहत के बीच सुखपाल खैहरा को बड़ा झटका
हाईकोर्ट से राहत के बीच सुखपाल खैहरा को बड़ा झटका
वंदे भारत- कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुखपाल खैहरा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। एन.डी.पी.एस. मामले में हाईकोर्ट ने आज सुखपाल खैहरा को बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी है।

आपको बता दें कि विजिलेंस ने 2015 के ड्रग्स केस में उन्हें गिरफ्तार किया था।
वहीं रिहाई से पहले ही सुखपाल खैहरा को एक बड़ा झटका भी लगा है। उनके खिलाफ एक और एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार थाना सुभानपुर में उनके खिलाफ 195 A और 506 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि सुखपाल सिंह खैहरा को मादक पदार्थ तस्करी (एन.डी.पी.एस.) के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले को लेकर 4 सितंबर को एक जांच टीम बनाई गई थी, जिसके बाद 28 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार किया गया था।


