बड़े Congress नेता भी थाम सकते हैं BJP का दामन! जाखड़ ने की गुप्त बैठक
वंदे भारत– जैसा कि पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा था उसके मुताबिक विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा में शामिल होने की मुहिम सुनील जाखड़ को पंजाब प्रधान की जिम्मेदारी मिलने के बाद और तेज होने जा रही है।

जिसकी शुरुआत पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी का नाम सामने आने से हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस के और बड़े नेता भी आने वाले दिनों में भाजपा का दामन थाम सकते हैं और इसके संकेत रविवार को सुनील जाखड़ की लुधियाना विजिट के दौरान मिले जब सुनील जाखड़ लोकल भाजपा नेताओं को छोड़ कर अरविंद खन्ना व परमिंदर बराड़ के साथ अकेले कहीं गए।
सूत्रों के अनुसार सुनील जाखड़ द्वारा कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ गुप्त मीटिंग की गई है जिसमें पूर्व विधायकों के साथ कांग्रेस सरकार के दौरान बड़े पदों पर रहे नेताओं के नामों की चर्चा हो रही है। इसे लेकर कांग्रेस में हलचल मच गई है कि अब कौन सी विकेट गिरने जा रही है हालांकि इस संबंधी तस्वीर मंगलवार को अश्वनी सेखड़ी के भाजपा में शामिल होने के दौरान साफ हो सकती है।
