breakingCrimeNATIONAL

नौगाम पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका, 200 मीटर दूर तक मिले शवों के टुकड़े, 9 से ज्यादा की मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर में शुक्रवार देर रात भयानक धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। इस विस्फोट में 9 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाका रात लगभग 11:22 बजे हुआ बताया जा रहा है।

धमाका इतना तेज़ था कि कई शवों के टुकड़े 200 मीटर दूर तक जाकर गिरे। कई शवों की पहचान अभी बाकी है। कुल 29 घायलों में से ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं, जिनका इलाज 92 आर्मी बेस हॉस्पिटल और SKIMS सौरा में चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका उस समय हुआ जब पुलिस “व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल” मामले में जब्त किए गए विस्फोटक का सैंपल ले रही थी। अभी यह साफ नहीं है कि पूरा 360 किलो विस्फोटक पुलिस स्टेशन में मौजूद था या केवल उसका कुछ हिस्सा ही लाया गया था।

यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद में डॉक्टर मुजम्मिल गनई के किराए के मकान से बरामद किया गया था। गनई को पहले ही दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *