जालंधर की राजनीति में बड़ी खबर | कांग्रेस से टिकट न मिलने पर भाजपा में जाएगी करमजीत कौर चौधरी | भाजपा करमजीत चौधरी को जालंधर सीट से लड़वा सकती है चुनाव
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) जालंधर । लोकसभा चुनाव से पहले जालंधर की राजनीति में भूचाल आने वाला है।
जालंधर सीट हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है।2014 और 2019 लोकसभा सीट जालंधर से चौधरी संतोख सिंह ने जीती थी। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस सीट को जीत लिया था। अब संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस जालंधर से चौधरी परिवार का टिकट काट कर पूर्व CM चरणजीत चन्नी को टिकट दे सकती है। अगर यह संभावना बनी तो चौधरी परिवार कांग्रेस से बगावत कर सकता है। संभावना है कि टिकट न मिलने पर करमजीत चौधरी भाजपा का दामन थाम सकती है। भाजपा के पास क्योंकि जालंधर से कोई मजबूत दलित चेहरा लड़ने के लिए नहीं है तो करमजीत चौधरी को भाजपा जालंधर से चुनाव लड़वा सकती है। अगर ऐसा होता है तो जालंधर का चुनाव बेहद रोचक हो सकता है।

