जालंधर में बड़ी लूट, मोगा से आ रही बस को लुटेरों ने लूटा,
वंदे भारत– पंजाब के जालंधर में इस समय की बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां सवारियों से भरी बस को रास्ते में रोककर लूट लिया गया है, लुटेरों ने बस में बैठी सवारियों पर भी तेज़धार हथियारों से हमला किया है।

बस में बैठी सवारियों को लुटेरों ने तेज़धार हथियारों से घायल कर उन्हें लूट लिया जिसके पास जो मिला सब लूटकर ले गए। लुटेरे 4 मोटरसाइकिल पर क़रीब 8-10 बताए जा रहे है। जिन्होंने लांबडा अड्डा के पास बस को रोका ओर उसमें घुसकर पहले बस कंडक्टर फिर बस चालक पर हमला किया। घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है

