जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 510 ग्राम हेरोइन और पिस्तौल सहित व्यक्ति गिरफ्तार
वंदे भारत (पवन कश्यप)- पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा निर्देश पर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरजिंदर सिंह विर्क, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन भूपिंदर सिंह, एसीबी परमजीत सिंह की पूरी टीम के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत एंटी नारकोटिस सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह की तरफ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और नशे समेत हथियार भी बरामद किए गया हैं।आरोपी की पहचान सौरव कुमार पुत्र लेट चरणदास निवासी हाउस नंबर 34 गली नंबर 1 गिलवारी गेट, अमृतसर के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12/07/2023 को जालंधर की पुलिस के द्वारा पठानकोट चौक में बल्ले बल्ले फार्म के पास नाके पर मौजूद थे, इस दौरान एक्टिवा सवार युवक जिसका नंबर PB02-EF-3609 था और उसकी एक्टिवा पर एक काला लिफाफा लटक रहा था , जैसे ही उसने पुलिस टीम को देखा तो वह एक्टिवा को वापस मोड़ने की कोशिश करते हुए बारिश के कारण फिसल गयाऔर वह गिर गया। जैसे ही उसने उठ कर भागने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद हरिंदर सिंह प्रभारी एंटी नारकोटिक्स जालंधर पुलिस की टीम ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उस दौरान आरोपी के पास से 510 ग्राम हीरोइन, एक पिस्तौल , पांच जिंदा कारतूस और एक एक्टिवा बरामद हुई। आरोपी पर कार्रवाई करते हुए एएसआई मोहनलाल ने थाना डिवीजन नंबर आठ जालंधर में FIR no 145 दिनांक 12/07/2023 ए/गई 25-54-59 आर्म्स एक्ट, 21सी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बातचीत करते हुए यह भी बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जाएगी ताकि और जानकारी के लिए पूछताछ की जा सके।

