AccidentnewsPunjab

खन्ना में दर्दनाक हादसा: चलते ट्रक का टायर फटा, रिम लगने से बाइक सवार की मौके पर मौत

खन्ना के मलेरकोटला रोड पर एक दुखद सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सोनी, निवासी बघौर, के रूप में हुई है। वह रसूलड़ा गांव के बस अड्डे के पास पंक्चर की दुकान चलाता था।

जानकारी के अनुसार, सोनी बाइक से गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक का टायर अचानक फट गया और उसका रिम निकलकर तेज़ी से सोनी की बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्ज़े में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, सोनी ही परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा था। उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे रह गए हैं। हादसे ने परिवार से उसका मुखिया छीन लिया है।

एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *