JalandharnewsPoliticsPunjab

भाजपा दे सेवादार आ गए ने तुहाड़े द्वार’ अभियान से डर गई है पंजाब सरकार ” विजय सांपला “

मान सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर के मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पंजाबियों को कर रही है वंचित – सांपला

भाजपा तानाशाही कार्रवाई और लोगों को मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित करने की निंदा की

वन्दे भारत 24: जालंधर। भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब में 39 स्थानों पर “भाजपा दे सेवादार आ गए ने तुहाड़े द्वार” अभियान को पुलिस के बल से रोकने की, जनविरोधी और तानाशाही कार्रवाई की भाजपा कड़ी निंदा की है।भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने आज यहां जालंधर में कहा कि पंजाब सरकार ने इस अभियान को जबरदस्ती रोक दिया, जिसमें गरीब और जरूरतमंद लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही थी।

सांपला ने आरोप लगाया कि विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करने और जरूरतमंदों को पंजीकृत करने में सहायता करने का अभियान उस समय पूरी तरह से ठप हो गया जब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जानबूझकर हस्तक्षेप किया।

गरीबों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति , पिछड़ा वर्ग और युवाओं को सशक्त बनाने वाली केंद्र सरकार की योजनाओं का समर्थन करने के बजाय, पंजाब सरकार ने पुलिस बल का दुरुपयोग कर इन्हें रोकने का काम किया है। भाजपा के इस कार्य से न केवल पंजाब के लोगों को मूल्यवान कल्याणकारी योजनाओं जानकारी और मार्गदर्शन से वंचित किया, बल्कि मान सरकार की विकास-विरोधी मानसिकता को भी उजागर किया।
सांपला ने कहा ‘भाजपा दे सेवादार आ गए ने तुहाड़े द्वार’ अभियान से पंजाब सरकार डर गई है इसीलिए यह ज़ोर-जबरदस्ती न केवल आम आदमी पार्टी सरकार की घबराहट को उजागर करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार लोगों के कल्याण के लिए कुछ भी ठोस देने में विफल रही हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य लाभ, पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसान समर्थन, और कई युवा और महिला कल्याण योजनाएं सुनिश्चित की हैं, वहीं आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब में धरातल पर इनके क्रियान्वयन को रोकने के लिए जानबूझकर बाधाएं पैदा कर रही है।

सांपला ने दोहराया कि भाजपा ऐसे अलोकतांत्रिक कार्यों से विचलित नहीं होगी। पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कि पंजाब के गरीबों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और युवा; केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत अपने उचित लाभों से वंचित न रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *