exclusive

लोकसभा चुनाव से पहले कई हलको के इंचार्ज बदल सकती है भाजपा

कैंट विधान सभा समेत कई हल्का इंचार्ज पार्टी के निशाने पर

पार्टी के इंटरनल सर्वे में कई हल्का इंचार्ज की रिपोर्ट नेगेटिव

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) जालन्धर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पंजाब में आक्रमक रणनीति अपनाने जा रही है।
अकाली दल के अलग होने के बाद भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर खुल कर खेलने जा रही है। क्योंकि पंजाब में चुनाव 1 जून को है तो चुनाव के पहले पार्टी पंजाब में कई हलका इंचार्ज बदलने जा रही है। पार्टी ने एक इंटरनल सर्वे करवाया है और इस सर्वे में कई हलका इंचार्ज की परफॉर्मेंस काफी नेगेटिव आई है। जालन्धर के कैंट विधान सभा समेत 20 से 25 ऐसे हलके है, जिसे चुनाव से पहले ही हलका इंचार्ज को बदलने की पार्टी ने योजना तैयार की है।
जालन्धर सीट को जीतने के लिए पार्टी पूरा जोर लगाने जा रही है। ऐसे में पार्टी किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।
पार्टी कमजोर हलका इंचार्ज और ऐसे हलका इंचार्ज जिनकी छवि जनता के बीच अच्छी नहीं है को खुडे़ड लाइन लगा सकती है