भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी की कार्य प्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप, देश की संसद से दिया बड़ा बयान
वन्दे भारत 24 : फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच बहुत ही नाकरात्मक है। देश की संसद में रोज़ तमाशा किया जा रहा है और गुंडागर्दी की कोशिश की जा रही है । कंगना ने यह भी कहा कि सपीकर को बोलने तक नहीं दिया जा रहा और लगातार नारेबाजी चलती रहती है । कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश विरोधियों का समर्थन करती है। अंत में कंगना ने यह भी कहा कि देश की संसद में बैठना तक मुश्किल हो गया है।

