JalandharnewsPolitics

भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का जोशीला स्वागत

जालंधर, 27 जुलाई रविवार भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के जालंधर दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

इसी सिलसिले में, जालंधर कैंट मंडल-17 के अध्यक्ष सागर जॉर्ज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ, खासकर लगभग 30 टैपो ट्रैवलर वाहनों के काफिले के साथ वर्कशॉप चौक के पास स्थित जल विलास भवन पहुँचने की योजना बना रहे हैं, जहाँ वे अश्विनी शर्मा का जोशीला स्वागत करेंगे।

मंडल-17 द्वारा आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अश्विनी शर्मा अपने दौरे के दौरान स्थानीय नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *