Politics

प्रदीप खुल्लर को बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता

खुल्लर के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए जिला प्रधान

वंदे भारत 24-: इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है की बीजेपी ने प्रदीप खुल्लर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है  केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के करीबी भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर को भाजपा हाईकमान ने पार्टी से बाहर निकाल दिया है, पार्टी हाईकमान ने अपनी ही पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के तहत बाहर निकाला है। आज जालंधर में भाजपा के बढ़े नेता आए हुए थे जहां पर भाजपा पार्टी के देश में 9 साल होने की उपलब्धियाँ बताई गई इसी बीच पार्टी के उच्चाधिकारियों ने साफ़ कहा कि भाजपा में रहकर भाजपा की जड़ें काटने वालों की कोई जगह नहीं है, खुल्लर को पार्टी से निकालने के बाद एक चिट् भी पार्टी की तरफ़ से जारी की गई है।