news

भाजपा के मनोज सोनकर बने चंडीगढ़ के नए मेयर , चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका

भाजपा के मनोज सोनकर बने नए मेयर,
चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका

वंदे भारत- इस समय की बड़ी खबर आ रही है कि नगर निगम के नए मेयर के लिए वोटिंग खत्म हो गई है, वही इस चुनावों को लेकर भाजपा ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। भाजपा के पार्षद मनोज सोनकर इंडिया गठबंधन को हराकर नए चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर बन गए हैं। उन्होंने आप कांग्रेस के इंडिया कैंडिडेट कुलदीप टिटा को चार वोटों से हरा दिया। मेयर सांसद वडाला और 35 पार्षदों ने वोट डाला। जिनमें से भाजपा के मनोज को 16 और आप कांग्रेस कैंडिडेट को 12 वोट मिली, जबकि 8 वोटें काउंटिंग में शामिल नहीं की गई‌ । कुल 4 वोटो से भाजपा ने यह चुनाव जीता है ।