जिला रैड क्रास द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
जितेन्द्र सोनी, रीडर, जिला न्यायालय, जालंधर में कार्यरत होने के बावजूद सेवा के कार्य में सदा अग्रसर रहते है। इस रक्तदान शिविर में तीन बार स्टेट अवार्ड विजेता एवं रैड क्रास सोसाइटी के पैटर्न सोनी, की और से सभी रक्तदानीयो को सम्मानित किया गया।
वंदे भारत- माननीय विशेष सारंगल, डिप्टी कमीश्नर, जालंधर के निर्देश पर स्थानिय एन. आई. आई. बी. इंस्टीट्यूट एवं जिला रैड क्रास के सहयोग रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इस रक्तदान शिविर में इन्द्र देव मिन्हास, सेक्रेटरी, रैड क्रास सोसाइटी, जालंधर ने एन. आई. आई. बी. के प्रबंधको का शिविर का आयोजन करने पर धन्यवाद किया, मिन्हास ने बताया कि इस समय स्थानीय सिविल हस्पताल में रक्त की काफी कमी होने के कारण ही माननीय डिप्टी कमीश्नर के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना एक सराहनीय कदम है|

इस रक्तदान शिविर का उद्धाटन सेन्ट्रल हल्के के एम. एल. ऐ. रमन अरोड़ा द्वारा किया गया, अरोड़ा ने बताया कि वह भी अबतक 23 बार रक्तदान कर चुके है, श्रीमती पुजा सिंह, एम. डी.और ईशान, सी. ई. ओ. जोकि एन. आई. आई. बी. प्रबन्धक भी है ने कहा कि यदि भविष्य में भी माननीय विशेष सारंगल जी कहेंगे वह दोबारा रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे, इस रक्तदान शिविर में तीन बार स्टेट अवार्ड विजेता एवं रैड क्रास सोसाइटी के पैटर्न जितेन्द्र सोनी, की और से सभी रक्तदानीयो को सम्मानित किया गया और की रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया, उन्होने बताया कि वह खुद भी 161 बार रक्तदान कर चुके है और बताया कि वह जालंधर में ब्लड मैन के नाम से भी विख्यात है, सोनी शिविर में विशेषतौर पर रक्तदानी वीरांगनाओ द्वारा रक्तदान करने पर सराहा । इस रक्तदान शिविर में दीपक बाली, डाक्टर आशुतोष, रैड क्रास संस्था की और से नरेश कुमार सैनी, बलविंदर सिंह, सुनील कुमार एवं मनप्रीत सिंह भी शामिल हुए।

