Punjab

श्री मुक्तसर साहिब जिला जेल में कैदियों की खूनी झड़प, दो जेल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

23 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज, आठ कैदी भी जख्मी

श्री मुक्तसर साहिब।
जिला जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रही तनातनी मंगलवार को खूनी झड़प में बदल गई। झगड़े को शांत कराने पहुंचे सहायक अधीक्षक सुखमंदर सिंह और हवलदार मंगल सिंह पर कैदियों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। इसमें हवलदार मंगल सिंह की दोनों टांगें टूट गईं और सिर पर गहरी चोट आई, जिस पर 18 टांके लगाने पड़े।

झड़प में दोनों गुटों के आठ कैदी भी घायल हो गए। जेल प्रशासन ने दो कर्मचारियों और तीन कैदियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं।

अस्पताल में भर्ती हवलदार मंगल सिंह ने बताया कि झगड़े में शामिल कैदी हत्या समेत अन्य गंभीर अपराधों की सज़ा काट रहे हैं। पुलिस ने इस घटना के बाद 23 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जेल में हुई इस हिंसा के चलते सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *