बीड़-बिलिंग के जंगल में मिले लापता युवक-युवती के शव, 2 दिन शवों के पास बैठा रहा पालतू कुत्ता
बीड़-बिलिंग के जंगल में मिले लापता युवक-युवती के शव
2 दिन शवों के पास बैठा रहा पालतू कुत्ता
वंदे भारत- ( सुरभि शर्मा ) हिमाचल प्रदेश की बिलिंग घाटी में पुलिस को दो लोगों के शव मिले हैं, जिनकी बर्फ में फिसलने या गिरने से मौत होने की आशंका है। बुधवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक पालतू कुत्ता लगभग दो दिनों से शवों के पास ही बैठा रहा और जंगली जानवरों से उन्हें बचाता रहा।

एक महिला समेत दो पर्यटक रविवार को लापता हो गए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों की तलाश कर रही बचाव टीम ने मंगलवार को जर्मन शेफर्ड के भौंकने की आवाज सुनी। पुलिस ने कहा कि आवाज का पीछा करते हुए, वे उन शवों तक पहुंचे जो पैराग्लाइडर बिंदु से तीन किलोमीटर नीचे पैदल मार्ग के किनारे पड़े थे। पुलिस के अनुसार, अल्फा नाम का कुत्ता लगभग दो दिनों तक शवों की रक्षा करता रहा। मृतक की पहचान अभिनंदन गुप्ता (30) निवासी पठानकोट और उसकी दोस्त पुणे की रहने वाली प्रणिता (26) के रूप में हुई है।

