महंगाई पर लगा ब्रेक: गैस सिलेंडर, सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट
1 अगस्त से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आ गई है। महीने की शुरुआत अच्छी हुई है। अगर आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह एक अच्छा दिन है क्योंकि आज सोने और चांदी में गिरावट आई है। आज 10 ग्राम सोना कल के मुकाबले 580 रुपये सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,00,000 रुपये है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर चांदी की बात करें, तो आज इसकी कीमत 1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी भी आज 3000 रुपये सस्ती हुई है।
कल शाम राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 500 रुपये की गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण भारतीय रुपये का मजबूत होना था। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 87.58 रुपये पर पहुंच गया। रुपये में यह मजबूती कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के कारण आई। जिससे घरेलू सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा। आमतौर पर जब डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होता है, तो आयातित वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आती है। आज यानी 1 अगस्त 2025 को सुबह सोने में इतनी ही गिरावट देखी गई।

