वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद जालंधर बच्ची हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर ASI मंगतराम डिसमिस, पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख आप नेता दलजीत राजू पर तड़के 1:30 बजे चली गोलियां, बाल-बाल बची जान फगवाड़ा: दिनदिहाड़े घर में चोरी, लाखों की नकदी और सोने के गहने चोरी

पंजाब बदला का मौसम, रातों में बढ़ी ठंडक, तापमान में और गिरावट के संकेत

December 1, 2025 6:31 am

today in focus

75 Views

लुधियाना। पंजाब में अक्टूबर के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की जाने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव सर्दी के आगमन का संकेत है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी है और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने लगी है, जिससे रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 15 अक्टूबर से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में रात का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब के कई इलाकों में हल्की ठंडक और सुबह के समय धुंध की स्थिति भी बन सकती है। वहीं, किसानों के लिए यह मौसम फसलों की वृद्धि के लिए अनुकूल बताया जा रहा है, लेकिन पशुपालकों को सुबह-शाम पशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special