140 यात्रीयो से भरी बस पेड़ से टकराई
नाभा के गांव फरीदपुर के पास पीआरटीसी बस बड़ा हादसे का शिकार
11 SEPTEMBER : A PRTC bus met with a terrible accident near Faridpur village in Nabha. Around 140 passengers were on board the bus. According to information, due to overcrowding, the bus’s springs (suspension) suddenly broke, causing the vehicle to go out of control.
नाभा के गांव फरीदपुर के पास पीआरटीसी की बस एक भयंकर हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 140 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक, बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण अचानक कमानियां (स्प्रिंग्स) टूट गईं, जिससे बस अनियंत्रित हो गई।
बेकाबू बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे पेड़ भी टूट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत भदसो के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

