जालंधर में कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार कार का हादसा, खड़ी गाड़ी से टकराई – बाल-बाल बचे तीन दोस्त

A major accident was narrowly avoided in the Basti Pirdad area of Jalandhar late Saturday night when a businessman’s son, driving at high speed, lost control of his car and rammed it into a parked vehicle. According to reports, the young driver suddenly pulled the handbrake, causing the car to skid uncontrollably and crash.
11.NOVEMBER : JALANDHAR शहर के बस्ती पीरदाद इलाके में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, एक कारोबारी का बेटा तेज रफ्तार में कार चला रहा था, जब उसने अचानक हैंडब्रेक लगा दी। इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। तेज धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेकाबू कार खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारती दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। फिलहाल हादसे में किसी की गंभीर चोट की सूचना नहीं है, केवल मामूली चोटें आई हैं। बस्ती बावा खेल पुलिस का कहना है कि कार का नंबर ट्रेस कर वाहन मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक स्टंटबाजी कर रहा था या किसी अन्य कारण से अचानक ब्रेक लगाई गई। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

