JalandharnewsPunjab

होशियारपुर के रोपोवाल गांव में तेज बहाव में बह गई कार, ड्राइवर ने छलांग लगाकर बचाई जान

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पंजाब में भी साफ़ दिखाई देने लगा है। प्रदेश की तमाम नहरें इस वक्त उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। होशियारपुर जिला भी इससे अछूता नहीं रहा। आज सुबह से ही जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है

इसी कड़ी में होशियारपुर से सटे गांव रोपोवाल में भी एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के नहर में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी कार के जरिए नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि उसकी कार बीच में ही फंस गई और धीरे-धीरे बहने लगी।

हालांकि, ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए कार से छलांग मार दी और किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन देखते ही देखते पानी की तेज धार कार को अपने साथ बहा ले गई। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह घटना साफ तौर पर दर्शाती है कि इलाके में हालात कितने गंभीर हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार अलर्ट किया जा रहा है कि वे ऐसे जोखिम भरे इलाकों में जाने से बचें और जलभराव या तेज बहाव वाली नहरों को पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *