news

यूपी के सीएम के काफिले की कार दो गाड़ियों से टकराई, पांच पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले की एक कार अनियंत्रित होकर 2 गाड़ियों से टकरा गई जिससे 5 पुलिसकर्मियों समेत करीब 11 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कुत्ते से टकराने के बाद कार अनियंत्रित हो गई थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।