पंजाब में बीच रोड पर व्यक्ति के ऊपर कार चढ़ाई: टायर से कुचलते निकल गया ड्राइवर; देखिए VIDEO
पंजाब में बीच रोड पर व्यक्ति के ऊपर कार चढ़ाई
टायर से कुचलते निकल गया ड्राइवर; देखिए VIDEO
वंदे भारत- ( दीपांशु चोपड़ा ) पंजाब के जालंधर में सड़क पर पड़े नशे में धुत व्यक्ति पर व्यक्ति ने कार चढ़ा दी। ड्राइवर को जब इस बात का पता चला तो उसने कार रोक ली। भीड़ इकट्ठी होती देख वह फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना सामने से आ रही गाड़ी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। थाना-5 पुलिस को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने सिविल अस्पताल में जाकर मृतक का शव कब्जे में लेकर मॉर्क्युरी में रखवा दिया। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

भीड़ जमा हुई तो भागा ड्राइवर
घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। घास मंडी के पास एक व्यक्ति नशे में धुत सड़क पर पड़ा था। रोड पर ट्रैफिक चल रहा था। KUV कार के ड्राइवर ने बिना देखे व्यक्ति के ऊपर कार चढ़ा दी। लोगों ने जब व्यक्ति रोड पर पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ियां रोक ली। भीड़ ने भी आरोपी ड्राइवर को आवाज लगाई। उसने एक दफा कार को रोका लेकिन इसके बाद वह चला गया। आसपास के लोग ही व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे।
लोग बोले- दिन से ही नशे में था व्यक्ति मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति दोपहर से ही नशे में था। वह कभी कहीं जाकर गिर रहा था तो कभी कहीं जाकर गिर रहा था। उससे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था।
SHO बोले- ड्राइवर की पहचान की कोशिश कर रहे थाना डिवीजन नंबर-5 के SHO भूषण कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम मृतक के शव को कब्जे में लेने के लिए रवाना कर दी गई। वीडियो के आधार पर कार ड्राइवर की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद जल्द केस दर्ज किया जाएगा।

