सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जानिए किस तरह की थी पूरी प्लानिंग
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बेंस (Bunty Bains) पर फायरिंग करने का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि नकाबपोश दो शूटर उस रेस्टोरेंट में आते हैं.
इसके बाद रेकी करते हैं. फिर जहां बंटी बेंस बैठे थे, उस रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं.
वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर्स मौके से फरार हो जाते हैं. हालांकि, इस हमले में बंटी बैंस की जान बाल-बाल बच गई है. यह वारदात पंजाब के मोहाली में सेक्टर-79 में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना के बाद बंटी बैंस ने आजतक को बताया कि उन्हें मोस्टवांटेड गैंगस्टर लकी पटियाल के नाम से धमकी भरा फोन आया था
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित कंपोजर Bunty Bains पर जानलेवा हमला, सिद्धू मूसेवाला से था खास कनेक्शन
उनसे 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. बताते चलें कि कनाडा से गैंग को ऑपरेट करने वाला लकी पटियाल लारेंस बिश्नोई का एंटी है और वह बंबिहा गैंग को लीड कर रहा है. इस घटना के बाद पुलिस फायरिंग की वारदात की जांच कर रही है.

