केंद्र सरकार की गैंगस्टर्स को वापस लाने की कोशिश 14 देशों से चला रहे गैंग इनमें है 28 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जिनमें 9 कनाडा में बैठे हैं
वंदे भारत 24-: देशभर में सरकार ने आपराधियो के खिलाफ शुरू की कड़ी कार्यवाही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में वह ऑपरेशन ध्वस्त भी चला चुकी है। इसके बावजूद 28 गैंगस्टर ऐसे हैं, जो विदेश भाग जाने के कारण पकड़ से बाहर हैं। इन गैंगस्टर्स में मूसेवाला हत्याकांड का सरगना गोल्डी बराड़ से लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाला रिंडा तक शामिल है। ये गैंगस्टर्स अपने गिरोह की आपराधिक गतिविधियां भी दूसरे में रहकर ही संचालित कर रहे हैं। वांटेड गैंगस्टर्स में सबसे ज्यादा 9 कनाडा में छिपे हुए हैं। उसके बाद 5 अमेरिका में भी हैं। एक तो पाकिस्तान में आईएसआई के संरक्षण में है। इनकी सूची हाल ही में एनआईए ने गृह मंत्रालय को भी सौंपी थी, ताकि भारत सरकार अन्य देशों के साथ मिलकर देश प्रत्यर्पित करा सके। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को इस बारे में एक रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद विदेश मंत्रालय इनकी धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गया है।
गोल्डी बराड़: असली नाम सतिंदर जीत सिंह कनाडा में अर्श डल्ला के लिए काम करता है। है। अमेरिका में छिपा है। आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा गोल्डी पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।

• अनमोल बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस में रह रहा है। यह लॉरेंस का शार्प शूटर है। विश्नोई का भाई। लॉरेंस ने इसे विदेश भगाया।
• सनोवर ढिल्लो: कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अमेरिका में है। गैंगस्टरों को हथियार दिलाता है।
• हरजोत सिंह गिल गोल्डी के साथ अमेरिका में छिपा है। गोल्डी के इशारे पर भारत में इसके गुर्गे वसूली का रैकेट चलाते हैं।
• अमृत बल: भारत में गैंगस्टरों को हथियारों की तस्करी करता है। यह अमेरिका में है।
• खुवाखा दुनेके असली नाम सुखदूल सिंह है। वसूली और टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहा है। गैंगस्टरों के ठिकाने मलेशिया, हॉन्गकॉन्ग से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक हैं
• अर्श डल्ला का पूरा नाम अर्शदीप सिंह अर्श है। कनाडा में है। पाक से हथियार तस्करी
• दान काहलो: असली नाम दरमनजीत सिंह।
• बाबा डल्ला: असली नाम गुरविंदर सिंह। ये कनाडा में है। टारगेट किलिंग के आरोप हैं।
• सैमः असली नाम सतविंदर सिंह हत्याकांड के बाद कनाडा भाग गया। फोन से पंजाब व हरियाणा में आपराधिक गतिविधियां ऑपरेट कर रहा है।
• लखवीर सिंहः निक नेम लंडा भाई। कनाडा से आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल

