breakingCrime

Chandigarh School Bomb Threat: Vivek High School खाली कराया गया, पुलिस अलर्ट

27 February : चंडीगढ़ में एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एहतियातन स्कूल परिसर को खाली करवाया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।सूचना मिलते ही पुलिस और बॉम्ब स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जांच जारी है और संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है। अन्य स्कूलों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में स्कूलों, सचिवालय और कोर्ट परिसर को धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *