Politics

चन्नी VS मान के झगड़े में नया मोड़ राजा वडिंग ने मारी एंट्री

चन्नी vs मान की लड़ाई में राजा वडिंग की एंट्री 

पंजाब सीएम भगवंत मान और पूर्व सीएम चन्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वंडिंग की एंट्री हुई है. उन्होंने कहा कि सीएम मान को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  पर नौकरी के बदले करोड़ों रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है. इसके बाद से ही दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है. मामले को लेकर अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग चन्नी के समर्थन में उतरे हैं.

वडिंग ने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ऐसी फिल्मी स्टोरी बनाने का कोई मतलब नहीं है. ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है. सीएम मान को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए. हो सकता है पूर्व सीएम चन्नी की किसी शख्स के साथ फोटो हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो उस शख्स को जानते हो. क्योंकि हर किसी ना किसी राजनेता के साथ लोग फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं. अगर 2 करोड़ रुपये देकर नौकरी लेने की पेशकश की गई है तो जरूर वो कोई बड़ी नौकरी होगी. लेकिन आज तक वहां नौकरी पर लगे किसी और कर्मचारी की शिकायत क्यों नहीं आई है?’