चरणजीत चन्नी होंगे जालंधर से कांग्रेस के प्रत्याशी, हाईकमान ने लगाई मोहर
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) कांग्रेस में जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार के चयन से असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अपने गढ़ को फिर से प्राप्त करने के लिए इस बार कांग्रेस ने घेराबंदी में पूरा जोर लगा रखा है। इस सीट के लिए पूर्व सांसद स्व. चौधरी संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर और बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी ने भी भाग लेने के लिए प्रयास किया है। सूत्रों के अनुसार, हाईकमान ने चरणजीत चन्नी को जालंधर से उम्मीदवार चुन लिया है और मोहर लगा दी है। जालंधर सीट पर होने वाला मुकाबला बहुत रोचक होने की उम्मीद है। कुछ ही समय में इसका ऐलान भी किया जाएगा।

