Punjab

China डोर से नौजवान का कटा गला, हालत गंभीर

19..jan..जालंधर: पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद भी राज्य भर में इसकी बिक्री हो रही है। हालांकि पुलिस चाइना डोर पर निखिल करने के लिए दावे तो कर रही है, लेकिन हद से रुकने का नाम नहीं ले रहे। बसंत पंचमी का पर्व नजदीक आने के दौरान हादसों का दौर भी शुरू हो गया है। चाइना डोर की चपेट में आने से युवक की गर्दन पर गहरा घाव आ गया है। हालत गंभीर होने के चलते उसे ग्लोबल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रुदरवीर के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार पतंग उड़ाते समय चाइना डोर से उसके गले में फिर गई और युवक की गर्दन पर गंभीर चोट लग गई। इस चोट से गले को काफी नुकसान पहुंचा और युवक को सांस लेने में तत्काल जानलेवा खतरा पैदा होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉ. राजीव सूद एनेस्थेटिस्ट और विशेष टीम द्वारा सर्जरी की जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मरीज की लगातार निगरानी की जा रही है। अगले 24-48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *