exclusive

टिकट कटने पर बगावत कर सकता है चौधरी परिवार चन्नी का जालंधर से चुनाव लड़ना लगभग तय

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा)  जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव बेहद रोचक होने जा रहा है। सभी पार्टियां जीत को लेकर जीतने वाले कैंडिडेट पर दाव खेलना चाहती है। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद जालंधर सीट पर भाजपा का काफी दबदबा बढ़ गया है। भाजपा को रोकने के लिए जालंधर सीट पर कांग्रेस भी मजबूत दाव खेलने जा रही है। चौधरी परिवार का पत्ता काट कर कांग्रेस जालंधर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मैदान में उतारने जा रही है। चन्नी का नाम लगभग तय हो चुका है और हाई कमान को भेजें पैनल में भी चन्नी का नाम पहले नंबर पर है। चन्नी को एक मजबूत प्लेयर माना जा रहा है। जालंधर लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा है। मगर 2023 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को यहां से हार का सामना करना पड़ा था। चौधरी परिवार को हराने में पार्टी के अपने ही नेताओं का बड़ा हाथ रहा था। अपनी पारंपरिक सीट पर चौधरी परिवार एक बार फिर से दावा ठोक रहा है।
कर्मजीत कौर चौधरी पार्टी के सभी प्रोग्रामो में हाजिरी भी दे रही हैं और चुनाव की तैयारीयों में जुटी हुई है। ऐसे में अगर हाई कमान जालंधर सीट पर चरणजीत चन्नी का नाम फाइनल करती है तो चौधरी परिवार पार्टी से बगावत कर सकता है। जिसकी संभावना काफी प्रबल दिखाई दे रही है।