breaking

लुधियाना के MP बिट्टू के गनमैन CISF जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

लुधियाना के MP बिट्टू के गनमैन
CISF जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के गनमैन ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। CISF का जवान संदीप कुमार निवासी मुजफ्फरनगर, उतर प्रदेश सांसद की रोज गार्डन के पास कोठी पर तैनात था।
देर रात कोठी में गोली चलने की आवाज आई तो उसके साथी कमरे की तरफ.

पंजाब में लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के गनमैन ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। CISF का जवान संदीप कुमार निवासी मुजफ्फरनगर, उतर प्रदेश सांसद की रोज गार्डन के पास कोठी पर तैनात था। देर रात कोठी में गोली चलने की आवाज आई तो उसके साथी कमरे की तरफ भागे।
आगे संदीप खून में लथपथ पड़ा था। संदीप ने अपने आप को गोली ठुड्डी के नीचे पिस्टल रखकर मारी। गोली मुंह के रास्ते सिर से क्रास हो गई। संदीप के साथियों ने तुंरत उसे अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवानों ने तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया हैष। पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस भी जांच में जुट गई है।

गनमैन संदीप को अस्पताल में लेकर पहुंचे उसके साथी
घटना के वक्त सांसद नहीं थे मौजूद
देर रात को जिस वक्त सांसद बिट्टू के सुरक्षा कर्मचारी संदीप ने अपने आप को गोली मारी उस वक्त कोठी में बिट्टू खुद मौजूद नहीं थे। कोठी में काम करने वाले स्टाफ ने उन्हें फोन पर सूचना दी।
थाना प्रभारी विज कुमार ने कहा कि अभी पुलिस सारे मामले को संदिग्ध मान कर तल रही है। सारे मामले की जांच की जा रही है कि गोली संदीप की पिस्टल से ही चली है या फिर किसी और ने उसे गोली मारी है।