Politics

सरकार के निशाने पर दो बड़े नेता, सिक्योरिटी छीनी, अधिकार भी छीने

सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा दोनों नेताओं के काम नहीं होंगे

जालंधर दौरे के दौरान सीएम ने दोनों नेताओं को नहीं दी तवज्जो
-पार्टी विरोधी गतिविधियों की कई शिकायतें पहुंची हाईकमान के पास
वंदे भारत 24‌ आम आदमी पार्टी सरकार ने जालंधर लोकसभा सीट 60 हजार वोटों के अंतर से जीत कर कांग्रेस का किला ध्वस्त कर दिया है। मगर इस जीत में कई पार्टी के नेता रोड़ा भी बने रहे। इन नेताओं की

लगातार शिकायतें पार्टी हाईकमान तक पहुंच चुकी हैं। कई नेताओं की वीडियो व आडियो रिकार्डिग
भी केजरीवाल, भगवंत मान व संदीप पाठक के पास पहुंच चुकी है। जालंधर के दो बड़े नेता भी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। इनकी सिक्योरिटी पहले ही कम कर दी गई है। साथ ही साथ सीएम ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को इन नेताओं के कामों को तवज्जो न देने का निर्देश भी
दिया है। दोनों नेताओं को सीएम भी अपने पास फटकने नहीं दे रहे हैं।
बुधवार को सीएम को रिसिव करने के लिए हेलीपैड पर कई नेता गए, मगर यह दोनों नेता वहां से भी नदारद रहे। सरकार आपके द्वार प्रोग्राम में भी इन
विधायकों को कोई तरजीह नहीं दी गई। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में इन दोनों नेताओं के खिलाफ सरकार कुछ और सख्त कदम उठा सकती है।