Political

बाढ़ की स्थिति में भी सीएम मान कर रहे राजनीति, अपनी बातों पर भी नहीं रह रहे कायम – विजय सांपला

वंदे भारत– एससी कमिशन (SC Commission) के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन विजय सांपला (Vijay Sampla) मंगलवार को अबोहर (Abohar) जाते हुए मलोट में खाना खाने के लिए एक होटल पर रुके। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha ELection) भाजपा (BJP) मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों ने इंडिया नाम से भले गठबंधन (INDIA Alliance) बना लिया हो, लेकिन उनका इसके पीछे उद्देश्य क्या है यह मायने रखता है।

पार्टियों में चल रहा भाई भतीजा वाद

देश के नकारे हुए लोगों का गठबंधन हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए में भी 36 पार्टियों का गठबंधन हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में सभी को पद देकर नवाजा गया है जबकि अन्य पार्टियों में भाई भतीजा वाद ही चला आ रहा है।

आप सरकार बनने के बाद मिले कई भ्रष्टाचारी

पंजाब की आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए सांपला ने कहा कि भाजपा को केंद्र में 10 साल हो चले हैं सरकार चलाते हुए। एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचारी का धब्बा नहीं लगा, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही उनके कई मंत्री और विधायक भ्रष्टाचारी करते पकड़े गए हैं।

कांग्रेस हमेशा देश विरोधी रही है

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश विरोधी रही है। मणिपुर मामले में कांग्रेस ने कहा था कि हरियाणा राजस्थान में भी इसी तरह की घटनाएं होंगी और हरियाणा में एक घटना सामने भी आई है। कांग्रेस का यह सब प्री प्लान है।

सीएम मान ने कहा- नहीं चाहिए केंद्र की मदद

मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे बोलते हुए सांपला ने कहा कि एक तरफ भगवंत मान कह रहे हैं कि उन्हें केंद्र सरकार की किसी तरह की सहायता की आवश्यकता नहीं हैं। दूसरी तरफ यह भी कहते हैं कि केंद्र सरकार उनकी मदद नहीं कर रही।

सीएम मान का अपनी बातों पर स्टैंड नहीं

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी एक बात पर स्टैंड रहें। बाढ़ जैसी स्थिति में लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ना कि राजनीति करनी चाहिए। केंद्र सरकार हमेशा पीड़ित लोगों की मदद करती रही है।

केंद्र सरकार की प्राप्तियां बताते हुए सांपला ने कहा कि केंद्र सरकार ने दीन दयाल ग्रामीण विकास योजना के तहत ग्रामीण स्तर पर बहुत सारे विकास करवाएं हैं।

भाजपा सरकार में कई योजनाएं हो रही लागू

उन्होंने बताया कि पंचायतों को केंद्र सरकार की तरफ से सीधे उनके खातों में पैसे डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी, तब हर 10 दिन में घोटाले सामने आते थे, लेकिन अब भाजपा सरकार में नई योजनाएं लागू हो रही हैं।

इस अवसर पर कुलदीप भंगेवाला, भाजपा के जिला वाइस प्रधान सोम कालड़ा, भाजपा नेता प्रवीण मदान, पूर्व एमसी ओम प्रकाश चानना, मंडल उप प्रधान केशव सिडाना, भाजपा नेता गुरसेवक सेखों, भाजपा के जिला उप प्रधान कारज सिंह, मंडल प्रधान सरावां सोनू मदान, निशान सिंह सेक्रेटरी सरावां मंडल, बलवंत मोरिया, कुलवंत भाईकेरा, जसकरण सिंह रंगी थे।