AccidentnewsPunjab

ट्रक और बाइक की भिड़ंत, कॉलेज छात्र की मौत – दो गंभीर घायल

वन्दे भारत 24 : लुधियाना के पीएयू पुल पर मंगलवार को ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पीटीयू कॉलेज के तीन छात्रों की बाइक ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान इशप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी नीतिश ने बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से वाहन को पीछे कर रहा था, तभी बाइक उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया।

घटना में घायल दोनों छात्र, जो सैक्टर 32 के रहने वाले बताए जा रहे हैं, को उपचार के लिए रघुनाथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू कराया और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *