सिर पर बोरा लादकर विधानसभा पहुंच गए कांग्रेस विधायक, जानिए क्या है कारण
वंदे भारत (हर्ष शर्मा) पंजाब विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश होना है. इस बीच कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल विधानसभा में सिर पर बोरा लादकर पहुंच गए इसको लेकर उन्होंने कहा कि मैं पंजाब सरकार पर कर्ज का बोझ उतारने आया हूं.सरकार ने कर्ज कम करने का वादा किया था, लेकिन कर्ज बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि ये अफसोस की बात है कि जब बदलाव वाली सरकार जब आई थी, इन्होंने कर्जा उतारने की बात कही थी, लेकिन ये सरकार दो साल से रोज का 100 करोड़ रुपये कर्जा ले रहे हैं.
राज कुमार चब्बेवाल ने आगे कहा कि कम से कम पंजाब पर 70 हजार करोड़ रुपये का कर्जा हो गया तो सरकार कर्जा उतारने की क्या बात करती है. जिस तरह केंद्र सरकार का मिशन है 5 ट्रिलियन एक्नोमी लेकिन पंजाब सरकार का मिशन है कर्जा 5 लाख करोड़ करना. पंजाब का कर्जा 5 लाख करोड़ से ऊपर हो जाएगा
सीएम से माफी मांगने की मांग
प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम मान से विधायक सुखविंदर कोटली से माफी मांगने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने माफी नहीं मांगी तो हम संघर्ष करेंगे. बाजवा ने सीएम मान पर गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया.

