पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, लेकिन AAP के साथ नहीं करेगी गठबंधन, विपक्षी दलों की बैठक पर बोले बाजवा
वंदे भारत- पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। विपक्षी पार्टियों की लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक हो रही है, लेकिन कांग्रेस पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ सीटें साझा नहीं करेगी। पंजाब कांग्रेस का आप से कोई समझौता नहीं है। यह बात उन्होंने राज्य के पूर्व कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह के नाभा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं।

हरियाणा की विधानसभा बनने पर जाखड़ ने विरोध किया
सरकार कांग्रेस के नेताओं को निशाना बना रही है, ताकि वे भाजपा में शामिल हो जाएं। सरकार प्रशासन पर दबाव बना कांग्रेस के कैडर को दबा रही है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पुलिस और नागरिक प्रशासन का इस्तेमाल किया। हरियाणा द्वारा चंडीगढ़ में अलग विधानसभा बनाने की योजना का भाजपा के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ विरोध कर रहे हैं।
राज्यपाल को देंगे ज्ञापन
इस पर बाजवा ने कहा कि जाखड़ किस मुंह से विरोध कर रहे हैं, क्योंकि केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है। जाखड़ वर्षों तक राज करने के बाद भाजपा में गए हैं और अब ऐसे बयान दे रहे हैं। वह मौका परस्त हैं। उन्होंने कहा कि हम चंडीगढ़ में हरियाणा का विधानसभा बनाने नही देगें। इस संदर्भ पंजाब के राज्यपाल को एक ज्ञापन भी देंगे।

