news

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ रही कांग्रेस की मुश्किलें, कमलनाथ के बाद अब मनीष तिवारी बीजेपी के संपर्क में

वंदे भारत-(हर्ष) लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। लगातार दिग्गज नेताओं के पार्टी का साथ छोड़ने के बीच अब पंजाब में कांग्रेस को झटका लगने की बात कही जा रही है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में जानें की अटकलों के बीच पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के भी पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार मनीष भी बीजेपी के संपर्क में हैं और जल्द पार्टी में शामिल हो सकते हैं।