लुधियाना में परेड के दौरान सिपाही ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
लुधियाना में परेड के दौरान सिपाही ने खुद को मारी गोली
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
वंदे भारत- ( जतिन चौहान ) पुलिस लाइन में एक पुलिस मुलाजिम ने अपनी एसएलआर हथियार से गोली मार ली। सिपाही को आनन-फानन में दयानंद मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

परेड के दौरान किया शूट
मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन में परेड चल रही थी, इसी दौरान ही सिपाही हरमनदीप सिंह ने खुद को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर घायल हुआ और वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसे वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने डीएमसी में दाखिल करवाया है। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

