वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
पंजाब सरकार ने किए बड़े पैमाने पर तबादले, 76 अफसरों की नई तैनाती – मेहरबान सिंह दोबारा बने जालंधर के MTP फिरोजपुर में युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर, भर्ती रैली की शुरुआत लड़की से दुष्कर्म मामले में SSP का आया बयान, आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी Bigg Boss 19 की लिस्ट हुई कन्फर्म, इस बार घर में दिखेंगे ये चेहरे, फैंस में बढ़ा उत्साह बारिश से बेहाल जालंधर, मेयर और कमिश्नर के घरों में घुसा बारिश का पानी, सड़कें बनी झील पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन की नियुक्ति पर सवाल, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इंडस्ट्री को लेकर की बड़ी घोषणाएँ अब ट्रेन यात्रा में ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा जुर्माना, रेलवे ने लागू किया नया नियम एटीएम कार्ड के बिना,अब निकलेगा आधार कार्ड से बैंक खाते का पैसा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

लुधियाना में अवैध इमारत की सील तोड़ने पर नेता गिरफ्तार

August 20, 2025 8:47 pm

today in focus

20 Views

लुधियाना। नगर निगम की कार्रवाई के बाद एक बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम ने माल रोड स्थित धौलागिरी अपार्टमेंट में बने एक अवैध कमर्शियल दफ्तर को 29 अप्रैल को सील किया था। आरोप है कि अपार्टमेंट मालिक और कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी सहयोगी सुनील मडिया ने सील तोड़ दी। इस पर नगर निगम ने पुलिस को लिखित शिकायत भेजी, जिसके आधार पर मडिया को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि धौलागिरी अपार्टमेंट मूल रूप से रिहायशी था, लेकिन उसमें अवैध रूप से कमर्शियल दफ्तर बनाया गया। यही कारण था कि जोन-डी बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे सील किया था। सील टूटने के बाद निगम ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

यह घटना शहर में सील तोड़ने का पहला दर्ज मामला बताया जा रहा है। हालांकि नगर निगम के पास अब तक दर्जनों शिकायतें पुलिस को भेजी जा चुकी हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक रंजिश की चर्चा भी हो रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special