Breaking News
रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप — चूना लगाकर कई लोगों को अमेरिका फरार! पंजाब भाजपा में जल्दबाज़ी या साज़िश? अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित करने वाली पोस्ट से मचाया हड़कंप! अश्वनी शर्मा को सौंपी गई कमान, पंजाब BJP में नई सियासी हलचल! पंजाब में डायरिया का कहर, 2 की मौत, मरीजों की संख्या 60 से पार रियल एस्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी, ‘नटवरलाल’ पर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी का आरोप अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार पंजाब सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला! 7 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, 10 जुलाई को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र जालंधर में कांग्रेस नेता पर FIR के बाद गिरी गाज, छह साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता पंजाब में गोमांस तस्करी का खुलासा: फगवाड़ा के ढाबे के पीछे बने प्लांट से 29 क्विंटल गौमांस बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट में बड़ा हादसा टला: उड़ान से ठीक पहले कॉकपिट में बेहोश हुए Air India के पायलट

जालंधर में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा की चाकू घोंपकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

July 8, 2025 1:59 pm

today in focus

238 Views

वंदे भारत (हर्ष शर्मा) पंजाब के जालंधर के शाहकोट कस्बे के पास जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके तीन साथी अभी फरार हैं। पुलिस जल्द ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। चाचा लखवीर सिंह उर्फ लक्खा (65) की हत्या के बाद से आरोपी अपने परिवार के साथ फरार था। गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिवार ने आरोपियों का अंतिम संस्कार कर दिया था।

आपको बता दे कि लखवीर सिंह उर्फ लक्खा का अपने बड़े भाई के बेटों से जमीन विवाद चल रहा था। भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में पानी लगाने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। कल सुबह करीब 10 बजे लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया।

घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जब गांव वालों ने लक्खा को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद लक्खा को उपचार के लिए शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान लखवीर सिंह की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने भतीजे तीर्थ राम व सरबजीत (दोनों), उनकी मां इंद्रजीत कौर व सुखजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special