चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) आखिरकार दुनियाभर को जिस पल का इंतजार था, वो पल ही आ गया। 71वें मिस वर्ल्ड के नाम से पर्दा उठ चुका है क्रिस्टीना पिजकोवा ने इस ब्यूटी पेजेंट को अपने नाम किया है। मिस वर्ल्ड के फिनाले का आयोजन 9 मार्च को मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जहां क्रिस्टीना नाम विनर के तौर पर अनाउंस किया गया और उन्हें ताज पहनाया गया है।
इस साल इस ब्यूटी पेजेंट में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. वहीं सबको पीछे छोड़ते हुए क्रिस्टीना पिजकोवा ने अपने नाम ये बड़ा खिताभ किया. बता दें, पिछली बार इस पेजेंट को पोलैंड की रहने वाली कैरोलिना बिलावस्का ने अपने नाम किया था. उन्होंने ही क्रिस्टीना पिजकोवाको ताज पहनाया है.
करण जौहर ने किया होस्ट
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने इस इवेंट को होस्ट किया और इसमें 2013 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मेगान यंग ने उनका साथ दिया। वहीं नेहा कक्कड़, उनके भाई टोनी कक्कड़ और शान जैसे फेमस सिंगर्स ने परफॉर्म किया और अपने परफॉर्मेंस से इस ब्यूटी पेजेंट में समां बांध दिया। जानकारी दे दें कि ऐसा 28 सालों के बाद हुआ है जब मिस वर्ल्ड का आयोजन भारत में हुआ हो।इससे पहले साल 1996 में 46वें एडिशन का आयोजन भारत में किया गया था।जहां इस बार मुंबई शहर में ये इवेंट में रखा गया तो 28 साल पहले आयोजन बेंगलुरु में हुआ था।

