breakingPoliticsPunjab

सुखबीर बादल के कथित पीए सतिंदर कोहली गिरफ्तार, एसजीपीसी से जुड़े लेन-देन की जांच तेज

जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति और सिख संस्थाओं के गलियारों में हलचल बढ़ गई है, जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से जुड़े माने जाने वाले पीए सतिंदर कोहली को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसियों ने उन्हें पंचकूला से हिरासत में लिया है। सतिंदर कोहली पहले ही श्री गुरु ग्रंथ साहब के 328 पावन स्वरूप चोरी मामले में नामजद थे, जिससे यह कार्रवाई और संवेदनशील बन गई है।

सूत्रों के अनुसार, कोहली लंबे समय से जांच एजेंसियों की निगाह में थे। उन पर काले धन, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और आय के अज्ञात स्रोतों से जुड़े गंभीर आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उनसे लंबी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है।

सतिंदर कोहली के एसजीपीसी से जुड़ाव और कथित करोड़ों रुपये के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम में सुखबीर बादल का नाम जुड़ने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, वहीं अकाली दल और एसजीपीसी से जुड़े नेताओं में बेचैनी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *