EducationEntertainmentJalandharnews

ऑफिस में पत्नी संग डांस का वीडियो वायरल,ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर( BPEO) सस्पेंड

वन्दे भारत 24 : मोगा ज़िले के बाघापुराना में तैनात ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO) देवी प्रसाद को उनके ऑफिस में पत्नी के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद, शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

देवी प्रसाद का कहना है कि यह वीडियो 25 जुलाई का है, जब उनकी शादी की सालगिरह थी। पंचायत चुनाव के कारण वे उस दिन बाघापुराना में थे और उनका परिवार भी वहीं आ गया। बच्चों के कहने पर उन्होंने पत्नी के साथ डांस किया, जिसे उनके बेटे ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया।

उन्होंने कहा कि उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी और वीडियो ऑफिस के एक कमरे में शाम को बनाई गई थी। देवी प्रसाद ने वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति की शिकायत विभाग को भेजने की बात भी कही और शिक्षा मंत्री से अपनी पिछली सेवाओं और सम्मान पत्रों को देखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की।

जिला प्राइमरी शिक्षा अधिकारी मंजू भारद्वाज ने बताया कि वायरल वीडियो को देखते हुए विभाग ने देवी प्रसाद को सस्पेंड कर नोटिस जारी किया है,और अब इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *