Punjab

अमेरिका में भारतीय दंपती व बेटे का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

वंदे भारत – अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में भारतीय दंपती और उनका छह वर्षीय पुत्र शुक्रवार को अपने घर में मृत मिले। पुलिस ने बताया कि दंपती कर्नाटक का रहने वाला था और यहां बाल्टीमोर काउंटी में रह रहे थे।


मृतकों की पहचान योगेश एच.नागराजप्पा (37), प्रतिभा वाई.अमरनाथ (37) और यश होन्नाल के रूप में की गई।

बाल्टीमोर काउंटी पुलिस प्रवक्ता एंथनी शेल्टान ने बताया कि जांच के आधार पर माना जा रहा है कि नागराजप्पा ने दोहरी हत्या-आत्महत्या की है। सभी को गोली लगी है। पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों को मंगलवार शाम को आखिरी बार देखा गया था। मौत का तरीका और कारण जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा शवों का परीक्षण किया जाएगा।

बाल्टीमोर काउंटी के कार्यकारी जोनी

zओल्स्जवेस्की ने कहा कि मैं निर्दोष पीड़ितों के लिए बहुत दुखी हूं। हम इस दुखद घटना के बाद परिवार और समुदाय के सदस्यों की हरसंभव मदद करने की कोशिश करेंगे। पुलिस ने कहा कि आसपास के समुदायों को कोई खतरा नहीं है।