स्कूल के लड़कों से परेशान होकर Deaf & Dumb छात्रा द्वारा आत्महत्या
वंदे भारत 24 एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर प्रीत नगर की रहने वाले Deaf & Dumb स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने खुद को फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। मृतका की पहचान स्वीटी के रूप में हुई है। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लड़की Deaf & Dumb स्कूल में पढ़ती थी। जहां उसे 2 महीने से लड़कों द्वारा परेशान किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी की थी, लेकिन प्रिंसिपल ने इस मामले को अपने तरीके से ख़त्म कर दिया था। इस विवाद के बाद से ही लड़की परेशान रहने लगी थी। परिजनों ने कहा कि स्कूल के होस्टल से उसे लेकर आए तो वह किसी से बात नहीं कर रही थी और लड़कों द्वारा तंग परेशान करने के बाद वह मानसिक तौर से परेशान रहती थी। जिसके चलते आज उसने यह खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

