दिल्ली की केजरीवाल सरकार हुई ठुस्स, अब मनमानी भरे फैसले नहीं होंगे लागू
वंदे भारत-: वंदे भारत एक्सक्लूसिव दिल्ली की केजरीवाल सरकार हुई ठुस्स, अब मनमानी भरे फैसले नहीं होंगे लागू
-दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों का बास होगा केंद्र का सचिव, सरकार के सब फैसले बदलने की होगी ताकत
-पंजाब में भी सीएम व राज्यपाल में टकराव तेज
-पंजाब सरकार को लेकर भी केंद्र ले सकता है बड़ा फैसला
दिल्ली की केजरीवाल सरकार पंगु हो गई है। केजरीवाल सरकार कई ऐसे फैसले ले रही थी, जो दिक्कतें पैदा कर रही थी। खास तौर पर जिस तरह से दिल्ली में शराब पालिसी को लागू कर करोड़ों का घोटाला किया गया
था और इसके बाद भी फ्री बिजली से लेकर अन्य फैसले, जो लगातार www दिल्ली को गर्त में ले जा रहे थे। इसके अलावा जिस तरह से सरकारी दफ्तरों से दस्तावेज गायब किए गए थे। केजरीवाल के लिए करोड़ों रुपए का शीश महल बनाया गया था, सब मामलों को लेकर केजरीवाल सरकार कटघरे में खड़ी नजर आ रही थी। केंद्र सरकार इसी को लेकर कुछ समय पहले अध्यादेश लाई थी, जिसे अभी लोकसभा व राज्यसभा में पास करवाना है और इसके बाद यह कानून बन जाएगा। केंद्र सरकार ने अब यह अध्यादेश लागू कर दिया है, जिससे केजरीवाल सरकार पूरी तरह से पंगु होकर रह गई है।
अब केंद्र सरकार का एक सचिव सभी फैसलों पर निगरानी रखेगा और उसके पास फैसले पलटने का अधिकार भी होगा। अब ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार भी केंद्र सरकार के सचिव के पास होगा। यानि उक्त सचिव सभी मंत्रियों के बास होंगे। इस पर केजरीवाल का कहना है कि केंद्र सरकार

धक्केशाही कर रही है और दिल्ली सरकार को खत्म करने की चाल चली जा रही है। दूसरी तरफ स्पेशल सैशन को लेकर पंजाब में भी राज्यपाल और बुलाने को लेकर व अन्य कई मामलों सीएम के बीच ठन गई है। दोनों के बीच तीखे पत्राचार हो रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब सरकार को लेकर
भी केंद्र कोई बड़ा फैसला ले सकता है।
