जालंधर: इंडिगो फ्लाइट कैसिंल होने पर बढ़ी टैक्सी बुकिंग की डिमांड
जालंधर: देश भर में इंडिगों फ्लाइट के रद्द होने और लेट होने को लेकर यात्रियों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी पर लगातार इंडिगो एयरलाइनों की उड़ानें रद्द हो रही हैं, जिसके तहत चौथे दिन भी सुबह से दोपहर तक की पूर्ण, दिल्ली हैदराबाद, अहमदाबाद, श्रीनगर की उड़ानें रद्द होने का क्रम जारी है। इससे दोहा से यहां सुबह 2:40 बजे पहुंचने वाली कतर एयरवेज की उड़ान अपने समय से लगभग पौने दो घंटे देरी से पहुंची। दुबई से यहां सुबह 7:50 बजे पहुंचने वाली उड़ान भी देरी में चल रही है और करीब 9 बजे पहुंचने की संभावना है।
दूसरी ओर आदमपुर एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की फ्लाइट रद्द चल रही हैं। इसके चलते सिटी से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों की टैक्सी बुकिंग बढ़ गई है। संविधान चौक में स्थित टेक्सी यूनियन प्रधान हरदीप सिंह राजू ने बताया कि उनके पास रोजाना दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों की 50 के करीब बुकिंग आ रही हैं। उन्होंने कहा कि महीना-महीना उनकी गाड़ियां खड़ी रहती थी। फ्लाइट कैंसिल होने से पहले बुकिंग 10 के करीब होती थी। यूनियन प्रधान दशमेश काला विर्दी ने कहा कि जालंधर से घरेलू उड़ानों से जाने वालों की संख्या कम रहती है। लेकिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उनके काम में 50 प्रतिशत बढ़ौतरी हो गई है।
आदमपुर से फ्लाइट शुरू होने के चलते बहुत से लोग जहाज से दिल्ली जा रहे थे। जालंधर बस स्टैंड के बास से चलने वाली इंडो कनाडियन बस सर्विस के बाहर सुबह ही लोगों की भीड़ देखी गई। यहां लोगों ने बताया कि उनकी दिल्ली से फ्लाइट है। इंडिगो की टिकट नहीं करवाई थी। वह बस से ही दिल्ली से एयर इंडिया और दूसरी इंटरनेशनल फ्लाइट से जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि दोआबा से ज्यादातर संख्या कनाडा और अमेरिका जाने वालों की है। इसलिए इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उन पर ज्यादा असर नहीं हुआ है।

