breakinghealthNATIONALReligion

प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट, धीरेंद्र शास्त्री ने दी जानकारी

वृंदावन, 16 अक्टूबर — वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की खराब तबीयत को लेकर बीते कई दिनों से भक्तों में चिंता का माहौल था। महाराज जी लंबे समय से रात्रि पदयात्रा पर नहीं निकले हैं, जिसके चलते देश-विदेश से लाखों भक्त उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे थे। सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में महाराज जी कमजोर दिखाई दे रहे थे, जिससे अटकलों का दौर शुरू हो गया था।

हालांकि अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत अब पूरी तरह ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने कैली कुंज स्थित आश्रम में महाराज जी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

शास्त्री जी की इस यात्रा के बाद वृंदावन में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग प्रेमानंद जी के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच गए। भक्तों का कहना है कि वे महाराज जी के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य की कामना करते रहेंगे। धीरेंद्र शास्त्री के बयान से अब भक्तों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *